ईवीएम को लेकर अखिलेश के आरोपों के बाद चुनाव आयोग हुआ सख्त

ईवीएम को लेकर पिछले दो दिन से आरोप लगा रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को नया बल मिला है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर चुनाव आयोग ने वाराणसी के एडीएम एनके सिंह के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

चुनाव आयोग ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ईवीएम को लेकर परिवहन नियमों के उल्लंघन पर इलेक्शन कमीशन ने प्रदेश के सीईओ से वाराणसी के एडीएम पर कार्रवाई के लिए कहा है। एडीएम एनके सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के 15 छात्र, अब तक 240 की हो चुकी वापसी

वहीं वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ईवीएम मशीन प्रभारी एनके सिंह को ईवीएम परिवहन में लापरवाही बरतने पर कल रात यानी आठ मार्च को तत्काल प्रभाव से चुनावी कार्य से हटाते हुए अपर जिलाधिकारी को ईवीएम का नया प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि पिछले दो दिनों से सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार ईवीएम को लेकर कथित हेराफेरी का आरोप लगा रहे थे। वहीं सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी ईवीएम को लेकर धांधली का आरोप लगाया था और योगी सरकार को जमकर कोसा था।

More From Author

जानिए उत्तराखंड में कहा सबसे पहले व आखरि आएगा परिणाम

Punjab Election: शुरुआती रुझान में आप 22 सीटों पर आगे