रानीपुर विधानसभा से तीसरी बार विधायक बने आदेश चौहान

हरिद्वार की रानीपुर विधानसभा सीट से विधायक आदेश चौहान के बाद भाजपा कार्यकर्ता सहित क्षेत्र की जनता मिठाई खिला कर शुभकामनाएं दे रहे हैं तो वही  विधायक आदेश चौहान भी क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त कर रहे है। अगर बात हरिद्वार की जाए तो हरिद्वार में 11 विधानसभाओं में से 3 सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई। वही हरिद्वार की रानीपुर सीट से विधायक आदेश चौहान ने तीसरी बार जीत हासिल की है।

यह भी पढे़ं-CM धामी ने पत्नी संग किए हनोल और महासू देवता के दर्शन

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जिस तरह से रानीपुर विधानसभा की जनता ने मेरे ऊपर भरोसा जताते हुए मुझे एक बार फिर अपने विधायक बनाया है उसके लिए मैं समस्त क्षेत्रवासियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं उन्होंने कहा कि पिछली योजना में जो वादे अधूरे रह गए थे सबसे पहले उनको पूरा किया जाएगा सिडकुल स्थित ईएसआई हॉस्पिटल का निर्माण जल्दी पूरा कर लिया जाएगा उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य विकास को गति देना होगा।

More From Author

15 मार्च को हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण

आदेश चौहान ने जसपुर की जनता का जताया आभार