उतराखंड में घटी दर्दनाक घटना , कमरे में मिला महिला समेत 3 बच्चों का शव ।

उत्तराखंड के बागेश्वर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है ,यहां एक ही कमरे में महिला समेत तीन बच्चों का शव मिला है । जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है ।
बागेश्वर जिले के मंडलसेरा के जोशीगांव घिरौली इलाके से एक बुरी खबर सामने आ रही है ।जहां एक मकान पर रहने वाले किरायदार  कमरे में महिला समेत तीन बच्चों की लाश मिली है । इस घटना से पुरे इलाके में खौफ का माहौल है । सूचना के अनुसार आस पास घरों के लोगों को इस घर से दुर्गंध आते महसूस हुई तो उन्होने इस बात की जानकारी देहरादून में रह रहे मकान मालिक और पुलिस को दी । पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जब घर का दरवाजा खोला गया तो कमरे में पड़े शवों को देखकर सभी के होश उड़ गये । कमरे से एक महिला और तीन बच्चों के शव बरामद किये गये तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।महिला का पति 10 मार्च से गायब बताया जा रहा है ।

 

More From Author

महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो प्रसारित करने पर पुलिस ने की कार्यवाही, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने पत्नी संग खाया जहर ,आपसी विवाद कारण खाया जहर ।