हल्द्वानी : बारातघर के दीवार पर टंगा मिला महिला का शव , क्षेत्र में मचा हड़कंप ।

हल्द्वानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां बारातघर में महिला का शव दीवार पर टंगा मिला ।जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया । मामला हत्या का बताया जा रहा है ,फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जूटी है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के तल्ली बमोरी के मुकुल विहार स्थित एक बारातघर में महिला का शव दीवार पर लटका हुआ था ,जब लोगों ने दीवार पर महिला का शव लटकता देखा तो हड़कंप मच गया । जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई । पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।फिलहाल मामला हत्या का बताया जा रहा है । पुलिस के मुताबिक महिला की पहले कहीं और मारा गया है  ।और हत्या करने के बाद महिला का शव बारात घर में लटकाया गया है ।महिला के नाक से खुन भी बह रही थी ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

More From Author

डा. प्रेमचंद ने नवनियुक्त महिला मोर्चा के जिला की कार्यकारिणी का पुष्पमाला व मिष्ठान खिलाकर दी बधाई

ऋषिकेश में वीकेंड के मौके पर उमड़ी लाखों पर्यटकों की भीड़