अश्लील हरकत करने के बाद महिला लेखपाल पर डाला तेजाब

यूपी के आगरा में महिला लेखपाल पर तेजाब फेकने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महिला जब तहसील जाने के लिए घर से निकली तो पहले से ही घात लगाकर बैठे आरोपी ने महिला को पकड़ा और महिला के साथ अश्लील हरकत करने लग गया। जब महिला ने विरोध किया तो उसने महिला पर तेजाब फेंका और फरार हो गया। जानकारी के अनुसार महिला बाल-बाल बच गई और तेजाब के छींटे उनके मोबाइल पर पड़े थे । महिला लेखपाल ने छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और तेजाब फेंकने के प्रयास से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More From Author

यूपी में महिला को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

उत्तराखंड भर्ती घोटाले मामले में प्रियंका गांधी के निशाने पर धामी सरकार, कहा युवाओं के भविष्य से बीजेपी कर रही खिलवाड़