आखिर क्यो बंद हुआ  भारत में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट,आइए जानते है पूरी खबर।

खबर है की भारत में पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को एक बार फिर से बंद कर दिया गया है।मतलब अब भारत में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट नहीं खुलेगा।  तो जानकारी के अनुसार भारत सरकार की कानूनी मांग के बाद ट्विटर इंडिया ने यह कदम उठाया है।  बता दे की इससे पहले सात सितंबर को भी पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट पर रोक लगा दी गई थी। पाकिस्तान सरकार का ट्विटर हैंडल @GovtofPakistan नाम से है। फिलहाल इसपर भारत में रोक लगा दी गई है। तो अब पाकिस्तान सरकार की कोई भी गतिविधि भारत मे नही दिखीगी।

 

बता दे की  भारत, अमेरिका समेत कई देशों में ऐसे कानून हैं जो ट्वीट्स या ट्विटर अकाउंट की सामग्री पर लागू हो सकते हैं। अगर ट्विटर को किसी देश या संस्थान से कानूनी अनुरोध प्राप्त होता है, तो समय-समय पर किसी विशेष देश में कुछ सामग्री तक पहुंच को रोक दिया जाता है। इससे पहले भी पाकिस्तान के कुछ ट्विटर हैंडल को भारत में ब्लॉक किया गया है। जिसके बाद पाकिस्तान ने नाराजगी जताई थी।।तो वही  पाकिस्तानी सरकार ने इसका विरोध भी किया था

More From Author

देहरादून  नौ ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव

प्रियंका ने कहा जब पहली बार मर्दों के बराबर मिली फीस।