Ahmedabad murder case

Ahmedabad murder case: अहमदाबाद में ‘दृश्यम’ जैसी दिल दहला देने वाली हत्या, पत्नी का प्रेमी गिरफ्तार

Ahmedabad murder case:  गुजरात के अहमदाबाद शहर से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को ‘दृश्यम’ फिल्म की कहानी की याद दिला दी। यहाँ रूबी नाम की एक महिला ने अपने प्रेमी और दो रिश्तेदारों की मदद से अपने ही पति की हत्या कर दी और उसके शव को घर के रसोईघर के फर्श के नीचे दफना दिया।

पुलिस के अनुसार, रूबी ने इस बात की किसी को भनक तक नहीं लगने दी। जब भी कोई उससे उसके पति के बारे में पूछता, तो वह कहती कि वे काम के सिलसिले में दुबई गए हैं और वह भी जल्द ही उनके पास जाने वाली है। इसके बाद रूबी अहमदाबाद से गायब हो गई। करीब 14 महीने बाद यह पूरा मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि जब अहमदाबाद के सरखेज इलाके में स्थित उनके बंद घर की जांच की गई, तो रसोईघर के फर्श के नीचे से हड्डियाँ और अन्य अवशेष बरामद हुए। इन अवशेषों को फॉरेंसिक विश्लेषण और डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया है।

डीसीपी अजीत राजियान ने बताया कि करीब तीन महीने पहले अपराध शाखा के एक निरीक्षक को सूचना मिली थी कि मूल रूप से बिहार निवासी समीर अंसारी को काफी समय से इलाके में नहीं देखा गया है और उसके लापता होने की कोई पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज नहीं है।

कौन-कौन था हत्या में शामिल?

इस हत्या में रूबी, उसका प्रेमी इमरान वाघेला, और उसके दो साथी साहिल और फैजू शामिल बताए जा रहे हैं। समीर अपने परिवार से अलग रहता था, पिता के निधन के बाद वह माँ और अन्य रिश्तेदारों से दूरी बनाए हुए था।

क्या थी हत्या की वजह?

जांच में खुलासा हुआ कि रूबी और समीर की शादी तीन साल पहले हुई थी, लेकिन उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। इसी बीच रूबी का प्रेमी इमरान उसी कॉलोनी में रहने आ गया था, जिससे विवाद और बढ़ गया। पड़ोसियों ने भी बताया कि उन्होंने रूबी को अक्सर इमरान के साथ देखा था, लेकिन समीर के साथ कभी नहीं।

पुलिस जांच में सामने आया कि इमरान वाघेला ने बताया, रूबी ने समीर की हत्या की योजना इसलिए बनाई क्योंकि उसके विवाहेतर संबंध का पता चलने के बाद समीर उसे पीटता था, और रूबी उसे अपने अवैध रिश्ते में बाधा मानती थी। फिलहाल पुलिस ने इमरान वाघेला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रूबी, और उसके दो रिश्तेदार रहीम तथा मोहसिन अभी भी फरार हैं।

Read more:- Mirzapur Train Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में ट्रेन की चपेट में आने से छह यात्रियों की मौत

More From Author

Women Cash Scheme

Women Cash Scheme: महिलाओं के लिए नकद अंतरण योजनाओं पर 12 राज्यों का 1.68 लाख करोड़ का खर्च

SIM Swap Fraud

SIM Swap Fraud: कही आप तो नहीं हो गए ‘सिम स्वैप’ के शिकार? इन संकेतों से लगाएँ पता