भाजपा व कांग्रेस के साथ तमाम निर्दलीयों ने भरा नामांकन पत्र

डोईवाला में आज नामांकन के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस के साथ तमाम निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए और भाजपा की ओर से जहां बृजभूषण कैरोल ने अपने नामांकन कराया तो वहीं कांग्रेस की ओर से गौरव चौधरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया इसके अलावा भाजपा के बागी प्रत्याशी के रूप में जितेंद्र  सिंह नेगी और सौरभ थपलियाल ने अपना नामांकन कराया जबकि निर्दलीय रूप से किन्नर रजनी रावत ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला के विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शिरकत की और कहा कि पार्टी में कोई नाराजगी नहीं है।

यह भी पढ़ें-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रुद्रनाथ महादेव मंदिर

डोईवाला में आज बहुजन समाजवादी पार्टी के साथ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।

More From Author

पीकू सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ बागपत

मसूरी सीट पर गणेश Vs गोदावरी की जंग