निजी विद्यालयों की मनमानी पर अभिभावकों में देखने को मिला आक्रोश

कालाढूंगी तहसील के कोटाबाग ब्लॉक अंतर्गत निजी विद्यालयों की मनमानी से अभिभावकों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।  इसका एक उदाहरण न्याय पंचायत बैलपड़ाव अंतर्गत निजी विद्यालय सेंट पीटर का मिला जिसमें अभिभावकों द्वारा स्कूल प्रबंधक  के खिलाफ मनमानी फीस लेने का आरोप लगाया गया है।

जब खंड शिक्षा अधिकारी कोटाबाग से दूरभाष पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने भी फोन नहीं उठाया जिस प्रकार शिक्षा के अधिकार अधिनियम को सरकार द्वारा बनाया गया है। इससे लगता है कि मात्र ये एक दिखावा है निजी विद्यालयों द्वारा लगातार की जा रही फीस बृद्धि पर मनमानी पर अभिभावको में नाराजगी भी खूब दिखाई दी जा रही है।

वहीं सरकार द्वारा समय रहते निजी विद्यालयों पर अगर फीस बृद्धि पर अंकुश नहीं लगाया जाता है । तो यह एक दिखावा मात्र होगा वही सरकार द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट सरकारी विद्यालयों  की हालत भी काफी खराब दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में चोरों ने किराने की दुकान से की 3 लाख की चोरी

विद्यालयों में शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का अभाव देखने को मिल रहा है समय रहते शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सरकार को  रखनी आवश्यक है ।जितनी फीस निजी विद्यालयों द्वारा बर्तमान में सभी मदों से ली जा रही है वह कहीं ना कहीं पर जायज दिखाई नहीं दे रही है।

More From Author

चुनाव निपटने के बाद स्वामित्व योजना पर दोबारा काम हुआ शुरू

पिछले कई दिनों से बनी हुई थी दहशत – सुबह 5 बजे तक पिंजरा था खाली