अनिल नौटियाल जीत हासिल करने के बाद के बाद पहली बार पहुचे कर्णप्रयाग

कर्णप्रयाग विधानसभा से जीत हासिल करने के बाद पहली बार कर्णप्रयाग पहुचे नवनिर्वाचित विधायक अनिल नौटियाल का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया । जीत की खुशी में भाजपा के लोगो ने कर्णप्रयाग और गौचर में बिजय जलूस निकाला इस मौके पर अनिल नोटियाल ने कहा कि हम जनता के आशीर्वाद से कर्णप्रयाग सीट हासिल कर पाए इसके लिए मैं कर्णप्रयाग की जनता का धन्यवाद करता हूँ । कर्णप्रयाग विधानसभा का विकास करना मेरी प्राथमिकता रहेगी ।

उत्तराखंड राज्य स्थापना के बाद सन 2002 से 2012 तक लगातार दो बार कर्णप्रयाग के बिधायक रहे अनिल नौटियाल ने  2022 के विधानसभा चुनाव में कर्णप्रयाग सीट पर बिजय हासिल कर तीसरी बार कर्णप्रयाग के बिधायक बन गए है । चुनाव जीतने के बाद कर्णप्रयाग पहुचने पर कर्णप्रयाग के नव निर्वाचित विधायक अनिल नौटियाल का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और गुलाल उड़ाकर स्वागत किया।

विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद जीत की खुशी में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने गौचर और कर्णप्रयाग में जलूस निकाला और जनता का धन्यवाद किया । इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधानसभा के नवनिर्वाचित बिधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजा है इसके लिए मैं कर्णप्रयाग विधानसभा की जनता का धन्यवाद करता हूँ।

यह भी पढे़ं- यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के 15 छात्र, अब तक 240 की हो चुकी वापसी

उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ मेरी जीत है बल्कि उन सेकड़ो कार्यकर्ताओं की भी जीत है जिनकी रातदिन की मेहनत से हम बिजय हासिल कर सके । अनिल नोटियाल ने कहा कि कर्णप्रयाग विधानसभा का विकास करना मेरी प्राथमिकता है ।

More From Author

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गवर्नर को सौंपा इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार को प्रचंड बहुमत मिला है