सपा का ऐलान, सरकार बनने पर महिलाओं को देंगे 18 हजार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद सपा की सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन योजना को एक बार फिर शुरु किया जाएगा अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सपा सरकार में समाजवादी पेंशन योजन  को एक बार फिर शुरु की गई थी इसके तहत लगभग 50 लाख गरीब लोगों की मदद हो रही थी पार्टी ने तय किया है कि सपा सरकार बनने पर इस योजना को फिर से शुरु किया जाएगा इसमें प्रत्येक लाभार्थी को सालाना 18 हजार रुपये मिलेंगे इससे पहले लाभार्थियों को 06 हजार रुपये प्रति वर्ष मिला करते थे।

इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाली उनके परिवार की सदस्य अपर्णा यादव को बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है हमें उम्मीद है कि हमारी विचारधारा वहां भी पहुंच कर सविंधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें- आप पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्पन्न हुआ आक्रोश, फाड़े पार्टी के पोस्टर

पिछले चुनाव में पार्टी से हार गई थी अपर्णा

पिछले चुनाव में अपर्णा को सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से लड़ाया गया था वह भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं आगामी चुनाव में भाजपा के टिकट पर इसी सीट से उनके चुनाव लड़ने की संभावना है सपा से टिकट नहीं मिलने के कारण ही अपर्णा द्वारा भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अखिलेश ने कहा नेता जी ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की टिकट किसे मिलाना है यह क्षेत्र जनता और आंतरिक सर्वक्षण पर निर्भर करता है यह किसी एक व्यक्ति का फैसला नहीं होता है उन्होंने मौजूदा दौर में चल रहे दल बदल के बार में कहा कि सपा में जो लोग आए उनका व्यापक जनाधर है चुनाव में सपा का कोई अन्य दल अब मुकाबला नहीं कर सकता है।

आरती राणा

 

More From Author

20 जनवरी को पीएम मोदी अमृत महोत्सव कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

कांग्रेस ने किया गंगोत्री विधानसभा सीट से वर्चुअल प्रचार का शुभारंभ