UKSSSC पेपर लीक मामले में हुई एक और गिरफ्तारी, फ्लैट पर पेपर सॉल्व कराने वाला हुआ गिरफ्तार

देहरादून :  UKSSSC पेपर लीक मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में 39 वीं गिरफ्तारी हुई है। उत्तराखंड एसटीएफ ने संजीव कुमार चौहान पुत्र हर्ष स्वरूप निवासी राज नगर एक्सटेंशन गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त संजीव कुमार चौहान आरएमएस कंपनी के मालिक राजेश चौहान का भाई है। संदीप शर्मा के साथ मिलकर अभियुक्त संजीव कुमार चौहान ने उधम सिंह नगर जिले के कई अभ्यर्थियों को गाजियाबाद के एक फ्लैट में ले जाकर प्रश्न पत्र हल कराया था। अभियुक्त मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है। इससे पहले उत्तराखंड एसटीएफ इस मामले में 38 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने जांच और तेज कर दी है।

 

More From Author

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अगले 3 दिन होगी भारी से भारी बारिश

फिल्म “मजा मा” से माधुरी का फर्स्ट लुक हुआ आउट, माधुरी का डांस देखने के लिए फैंस हुए बेताब