हल्द्वानी में एक और शिक्षक को किया गया निलंबित

हल्द्वानी बेतालघाट ब्लॉक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बवास के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानाचार्य पर समय से स्कूल नहीं आने का आरोप है। जिस पर DEO बेसिक एचबी चंद ने निलंबित करते हुए उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मामला मई के पहले सप्ताह का है।

यह भी पढे़ं- पीएम मोदी की शिमला रैली पर मंडरा रहा बारिश का साया

जब किसी व्यक्ति द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी के मोबाइल पर व्हाट्सएप से एक वीडियो भेजा गया था जिसकी जांच डीईओ बेसिक को दी गई। जिसके बाद पूरा मामला खुला और प्रधानाध्यापक दर्शन लाल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

More From Author

एचआरडीए का एक्शन प्लान, आधा दर्जन अवैध कॉलोनियो पर गरजा बुलडोजर

कांग्रेस प्रत्यासी निर्मला गहतोड़ी की मीडिया से बातचित