पीएम मोदी की शिमला रैली पर मंडरा रहा बारिश का साया

पीएम मोदी की 31 मई को राजधानी शिमला में प्रस्तावित रैली पर बारिश का साया मंडरा रहा है। शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में 31 मई को मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 30 मई को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े-श्रीनगर-लद्दाख राजमार्ग पर सड़क हादसे में सात की मौत

आज भी राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अधिकतम तापमान फिर चढ़ना शुरू हो गया है। बीते कल इन जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 31 मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ की संभावना है।

 

More From Author

हल्द्वानी में बड़ा हादसा, पेड़ से टकराई कार

सीएम योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड रोड शो में भी बुलडोजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *