बड़ी ख़बर : ‘खट्टर’ अपने राज्य में हिंसा रोकने में नाकाम, लोगों का ध्यान भटकाने के लिए दे रहे बयान: गहलोत

जयपुर : नूंह हिंसा पर अब राजनीति तेज हो गई है। इस पूरे प्रकरण के दौरान मोनू मानेसर का नाम खूब चर्चा में आ रहा है। यह वही मोनू मानेसर है जो लोगों की हत्या में आरोपी है। मोनू को लेकर पिछले दिनों हरियाणा और राजस्थान पुलिस में जमकर रार ठनी थी। हालांकि वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। नूंह में हुई हिंसा में नाम आने के बाद मोनू मानेसर पर हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने कहा था कि राजस्थान की पुलिस कार्रवाई करे, उनकी पुलिस सहयोग करेगी।

अब इस बयान के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी पलटवार किया है। गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा, “हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मीडिया में बयान देते हैं कि राजस्थान पुलिस की हरसंभव मदद करेंगे परन्तु जब हमारी पुलिस नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई तो हरियाणा पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया बल्कि राजस्थान पुलिस पर FIR तक दर्ज कर ली।” अशोक गहलोत ने कहा कि जो आरोपी फरार हैं उन्हें तलाशने में हरियाणा पुलिस राजस्थान पुलिस का सहयोग नहीं कर रही। मनोहरलाल खट्टर हरियाणा में हो रही हिंसा को रोकने में नाकाम रहे और अब सिर्फ लोगों को ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं जोकि उचित नहीं है।

More From Author

नूंह हिंसा: सरकार का एक्शन शुरू, 116 लोग गिरफ्तार

भारतीय युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय संयोजक रहे गीत सेठी बने AICC सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर