Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का कंट्रोवर्सी शो ‘बिग बॉस 19’ का सफर खत्म हो गया है और इस सीजन का ताज गौरव खन्ना ने अपने नाम किया है। वहीं जब से विनर का नाम ऐनाउंस हुआ, तब से शो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। साथ ही तस्वीरों में गौरव खन्ना के साथ मृदुल तिवारी भी नजर आए, जिनके साथ तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए गए हैं। आइए देखते हैं-
ट्रॉफी के साथ पहली तस्वीरें हुईं वायरल
विजेता बनने के बाद गौरव खन्ना ने बाहर आकर ट्रॉफी के साथ तीन तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें मृदुल तिवारी और उनकी पत्नी आकांक्षा भी नजर आए। वैनिटी वैन से पहली फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- ‘ये रहा विनर! आपके प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद। ट्रॉफी अब घर पर है।’ इस पोस्ट पर मृदुल ने भी अपना कमेंट लिखते हुए कहा- ‘छोटा भाई स्टार बनकर गया था, बड़ा भाई जीतकर आया है।’

वहीं मृदुल तिवारी ने वैनिटी से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह और गौरव खन्ना खुशी से ट्रॉफी पकड़े दिख रहे थे। वीडियो में मृदुल कहते हैं- ‘बोला था ना कि जीके क्या करेगा? जीके ये करेगा!’ यह सुनकर गौरव उन्हें गले लगाते हैं और कहते हैं- ‘ये मेरा छोटा भाई है, मृदुल।’ कैप्शन में लिखा गया- ‘दो भाई, दोनों तबाही… और ट्रॉफी जीतकर दिखाई।’
फिनाले में फरहाना भट्ट को दी मात
गौरव खन्ना पूरे सीजन की शुरुआत से ही मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। उन्होंने ‘टिकट टू फिनाले’ जीतकर टॉप 5 में पहले ही अपनी जगह बना ली थी। इसके बाद वे टॉप 2 में पहुंचे, जहां उनका मुकाबला फरहाना भट्ट से था। अंत में गौरव ने बाज़ी मारते हुए ‘बिग बॉस 19’ का खिताब और 50 लाख रुपये की इनामी राशि अपने नाम की।
शो की सबसे बड़ी कमाई करने वाले कंटेस्टेंट
गौरव न सिर्फ विजेता बने, बल्कि इस सीजन के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटेस्टेंट भी रहे। उन्हें प्रति सप्ताह 17.5 लाख रुपये फीस मिल रही थी। 15 हफ्तों में उन्होंने करीब 2.62 करोड़ रुपये कमाए और इनाम की 50 लाख राशि को जोड़कर कुल 3.12 करोड़ रुपये लेकर वे अपने घर लौटे हैं। यह प्राइज मनी से लगभग छह गुना अधिक है।
टीवी इंडस्ट्री का चमकता सितारा
कानपुर में 11 दिसंबर 1981 को जन्मे गौरव खन्ना टीवी जगत में एक जाना-माना नाम हैं। ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया के किरदार ने उन्हें अपार लोकप्रियता दिलाई और इस भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का इंडियन टेली अवार्ड भी मिला। हाल ही में उन्होंने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1’ का खिताब अपने नाम किया था।
अपने शांत स्वभाव से जीता दर्शकों का दिल
अक्सर माना जाता है कि ‘बिग बॉस’ वही जीतता है जो ज्यादा शोर-शराबा और विवाद करता है, लेकिन गौरव खन्ना ने इस सोच को गलत साबित कर दिया। पूरे शो में उन्होंने अनावश्यक झगड़ों से दूरी बनाए रखी, अपनी बात सम्मानपूर्वक रखी और हर टास्क में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
Read more:- Bigg Boss 19: अभिनेता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सलमान खान, बोले- ‘हमने ही-मैन खो दिया’
Also Follow HNN24x7 on Youtube

