Dhurandhar Box Office

Dhurandhar Box Office: ‘धुरंधर’ फिल्म ने तीसरे दिन तोड़ा रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज़ हुए 3 दिन हो चुके हैं और फिल्म के कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बता दें, यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने लगी। वहीं, कल रविवार यानी वीकेंड था, तो चलिए अब फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार कमाई

‘धुरंधर’ ने अपने पहले वीकेंड में शानदार कमाई कर दी है। पहले दिन फिल्म ने 28 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन यानी शनिवार को यह आंकड़ा 32 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं, रविवार को फिल्म ने अपने ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह पहले तीन दिनों में फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 123.50 करोड़ रुपये तक पहुँच गया।

विदेशों में भी ‘धुरंधर’ का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पहले दो दिनों में फिल्म ने लगभग 90 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमाए थे। तीसरे दिन कुल वर्ल्डवाइड कमाई 158 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। विदेशों में अब तक फिल्म ने 34.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने और भारत के लिए खतरनाक मिशनों से जुड़ी है। फिल्म की शुरुआत कंधार विमान अपहरण से होती है और इसके बाद भारतीय संसद पर संभावित आतंकवादी हमलों का जिक्र आता है। इसके बाद एक मिशन तय किया जाता है, जिसमें रणवीर सिंह का किरदार पाकिस्तान जाकर अंडरवर्ल्ड और आतंकवादियों को तहस-नहस करता है।

क्या है फिल्म की कहानी

‘धुरंधर’ की कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है, लेकिन इसे वास्तविक घटनाओं जैसे कंधार हाईजैक और संसद हमलों से जोड़कर पेश किया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार न केवल साहसी है, बल्कि मिशन को पूरा करने में बेहद चालाक और स्मार्ट भी दिखाई देता है। फिल्म के एक्शन सीन्स और थ्रिलिंग स्टोरीलाइन फैंस को बहुत पसंद आ रही है। खासकर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के किरदारों को काफी पसंद किया जा रहा है।

Read more:- कब होगा Dhurandhar Film का सीक्वल रिलीज, मिल गया बड़ा हिंट!

फिल्म के निर्देशन की तारीफ भी हो रही है। आदित्य धर ने अपनी पिछली हिट फिल्म ‘उरी’ की तरह इस बार भी एक दमदार और रोमांचक फिल्म पेश की है। फिल्म के कलाकारों का अभिनय और फिल्म की तकनीकी गुणवत्ता दर्शकों के बीच इसे और खास बना रही है।

रणवीर सिंह की पिछली सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म ‘पद्मावत’ थी, जिसने पहले तीन दिनों में 83 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से ‘धुरंधर’ पहले तीन दिनों में इससे काफी आगे निकल चुकी है। इस शानदार ओपनिंग के बाद उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हफ्तों में यह फिल्म नए रिकॉर्ड कायम कर सकती है।

Read more:- रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar Film’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन तोड़ा रिकॉर्ड

Also Follow HNN24x7 on Youtube

More From Author

Bigg Boss 19 WINNER

शांत स्वभाव और समझदारी से गौरव खन्ना ने जीता ‘Bigg Boss 19’ का खिताब

Dharmendra Birthday

Dharmendra birthday: ‘He-Man’ के जन्मदिन पर सनी-ईशा हुए भावुक, शेयर किए इमोशनल पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *