Bilaspur News

Bilaspur News: ब्लॉक करने से नाराज गर्लफ्रेंड ने ले ली बॉयफ्रेंड की जान

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवती ने अपने प्रेमी की चाकू मारकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शुभम विहार (शिक्षक कॉलोनी) की है।

इंस्टाग्राम से हुई थी प्यार की शुरुआत

पुलिस के अनुसार, 22 साल की रोशनी और 25 साल के कामता प्रसाद सूर्यवंशी की दोस्ती करीब छह महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, पिछले कुछ समय से कामता ने रोशनी से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। उसने रोशनी का फोन उठाना बंद कर दिया और उसे सोशल मीडिया पर ब्लॉक भी कर दिया।

शक और गुस्से ने ली जान

रोशनी को शक था कि कामता ने उसे छोड़कर किसी दूसरी लड़की से दोस्ती कर ली है। इसी बात से नाराज होकर मंगलवार सुबह रोशनी चाकू लेकर कामता के किराए के कमरे पर पहुँची। वहां दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। बहस के दौरान रोशनी ने गुस्से में आकर कामता के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल कामता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी युवती गिरफ्तार

मृतक कामता प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी का भांजा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी रोशनी को हिरासत में ले लिया है।

बिलासपुर एएसपी पंकज कुमार पटेल ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग और मोबाइल नंबर ब्लॉक करना सामने आई है। पुलिस अब दोनों के मोबाइल कॉल डिटेल्स और चैट खंगाल रही है ताकि असली वजह सामने आ सके।

Read more:- Indore Crime News: सस्ते कपड़ों का झांसा देकर बाइक चालक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

More From Author

Delhi Murder

Delhi Murder: डिलीवरी एजेंटों ने ली बिजनेसमैन की जान,जानें उस रात क्या-क्या हुआ

Delhi News

Delhi News: जनवरी के पहले 15 दिनों में 800 से ज्यादा लोग लापता, आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता