बीजेपी नेता ने युवक का कान पकड़ करवाई उठक-बैठक, फिर लात मारकर थूक चाटने को किया मजबूर

झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भाजपा नेता देवेंद्र कुंवर ने भीड़ के बीच एक युवक का कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई, उसे थूक चाटने को मजबूर किया और उसे लात से पीटा।

युवक का नाम तौसिफ बताया जा रहा है, जिसपर नदी में स्नान करने वाली महिलाओं के वीडियो बनाने का आरोप है। यह वाकया बीते रविवार का है और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में पूर्व विधायक भरी सभा में युवक को सरेआम बेइज्जत करते नजर आ रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर एक भरी सभा में बैठे हैं और आसपास लोगों की काफी भीड़ जमा है। उनके सामने एक युवक जमीन पर बैठा है, वो उसको लेकर पंचायती कर रहे हैं।

उसी पंचायती में वह उस युवक को जलील करते हुए पहले कान पकड़वा कर उससे उठक-बैठक करवाते हैं। इतने से भी मन नहीं भरने के बाद वह युवक से जमीन पर थूकवा कर उसे जीभ से चटवाते हैं।

देवेंद्र कुंवर ने स्वीकार किया है कि बीते रविवार को उन्होंने युवक को दंडित किया था। उनका कहना है कि अगर वे युवक को दंडित नहीं करते तो उत्तेजित भीड़ उसकी बुरी तरह पिटाई कर सकती थी। उन्होंने ग्रामीणों के गुस्से को शांत करने के लिए ऐसा कदम उठाया। युवक तौसिफ साधुडीह गांव का रहने वाला है।

More From Author

Uttarakhand : चुनाव आयोग ने किया विधानसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान, जानिए कब होगा मतदान और मतगणना

New Delhi : राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने के बाद वापस मिला सरकारी बंगला