पीलीभीत के बिलसंडा में बीजेपी विधायक का निकाला विजय जुलूस

पीलीभीत के बिलसंडा में बीजेपी विधायक का विजय जुलूस निकाला गया जिसमे भारी संख्या में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं जुलूस के आगे आगे बुलडोजर चल रहा था जिस पर बैठे लोग बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। साथ ही लोगों ने विधायक को फूल माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

आपको बता दें मामला जनपद पीलीभीत की विधानसभा बीसलपुर का है। जहां बीजेपी से विधायक रहे रामसरन वर्मा के बेटे

विवेक वर्मा इस बार बीसलपुर से बीजेपी विधायक बने हैं। विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले बिलसंडा में बीजेपी विधायक विवेक वर्मा का विजय जुलूस निकाला गया। जिसमें जुलूस के आगे आगे बुलडोजर चल रहा था जिस पर बीजेपी कार्यकर्ता सवार होकर नारे लगा रहे थे।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले का मौका, 11 अप्रैल तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

वहीं नगर में कई जगह जुलूस के ऊपर फूलों की वर्षा की गई और बीजेपी विधायक का फूलों की माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने  स्वागत किया गया। जुलूस खंदनिया बाबा से शुरू हुआ और मेन रोड से थाना गेट होते हुए बंडा रोड से जायसवाल फिलिंग स्टेशन पर जाकर समापन हुआ।

More From Author

देहरादून में झंडे जी का आरोहण, जयकारों से गूंजा दरबार साहिब

मासूम बच्ची के ऊपर गिर गया कढ़ाई का गर्म तेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *