ब्रेकिंग: UKPSC ने इस भर्ती परीक्षा से संबंधित जारी की नई अपडेट

ब्रेकिंग: UKPSC ने इस भर्ती परीक्षा से संबंधित जारी की नई अपडेट

Dehradun : उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा -2023´ एतदद्वारा सूचित किया जाता है कि उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा- 2023 के अन्तर्गत कुल 1097 रिक्त पदों हेतु विज्ञापन संख्या A-1 / JE(DR) / E-4/2023-24 दिनांक 14.10.2023 के सापेक्ष पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन दिनांक 03.11.2023 तक आमंत्रित किये गये थे।

उक्त विज्ञापन के अति महत्वपूर्ण निर्देश के बिन्दु संख्या-6 के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 03.11.2023 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुये अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में की गयी प्रविष्टियों में संशोधन / परिवर्तन (Edit/Correction) किये जाने हेतु केवल एक बार के लिए आयोग की बेवसाइट psc.uk.gov.in पर Online Edit Window लिंक दिनांक 10.11.2023 से दिनांक 19.11.2023 (रात्रि 11:59:59 बजे तक) तक खोला जायेगा। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी हेतु आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in का अवलोकन अवश्य करें।

More From Author

HNB गढ़वाल विवि के 11वें दीक्षांत समारोह मे शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , 59 दीक्षार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए

विरासत में चित्रकला प्रतियोगिता और ट्रेजर हंट कार्यक्रम आयोजित