Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट 2026 पेश करते हुए कई अहम घोषणाएं की हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। इस बजट में कुछ चीज़ों को सस्ता किया गया है, जबकि कुछ चीज़ों की कीमतों में इज़ाफा हुआ है। आइए जानें, बजट 2026 में कौन सी चीज़ें सस्ती और कौन सी महंगी हो सकती हैं।
क्या हुआ सस्ता?
- जूते, बैटरी और माइक्रोवेव ओवन- रोज़मर्रा के इस्तेमाल वाली ये चीज़ें अब सस्ती होंगी। इससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
- सीएनजी और बायोगैस – इन ईंधनों की कीमतों में कमी की गई है, जिससे CNG वाहनों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों को आर्थिक राहत मिलेगी।
- कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवाएं- सरकार ने कैंसर और 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं की कीमतें घटाने का फैसला लिया है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी और इलाज सस्ता होगा।
- मेडिकल डिवाइसेज और दवाओं पर कस्टम ड्यूटी में कटौती- दवाओं और मेडिकल उपकरणों की कीमतों में कमी आएगी, जिससे अस्पतालों में इलाज की लागत कम होगी।
क्या हुआ महंगा?
- शराब, स्क्रैप और खनिज- इन वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है, जिससे इनकी कीमतों में वृद्धि हो सकती है।
- निजी उपयोग के लिए आयात होने वाले सामान – इन पर ड्यूटी 20% से घटाकर 10% की गई है, जो चीज़ों की कीमतों में थोड़ा बदलाव ला सकती है।
कस्टम ड्यूटी में बदलाव
वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि भारत में निर्मित वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। लेदर और टेक्सटाइल के एक्सपोर्ट को ड्यूटी फ्री किया गया है, जिससे इन उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही, डिफेंस सेक्टर में भी बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है।
Read more:- Budget 2026: 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर होंगे तैयार

