उत्तराखंड के घनसाली दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव की नजदीकी को देख भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं तक प्रदेश के दौरे किए जा रहे है। विधानसभा चुनाव की नजदीकी को देख आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घनसाली दौरे पर पहुंचे हुए है। सीएम का घनसाली पहुंचकर भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं व घनसाली वासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

बीते दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य के साथ श्रीनगर दौरे पर जा रखे थे, जहां सीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया, साथ ही मुख्यमंत्री धामी व राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने पार्टी द्वारा आयोजित बाइक रैली में हिस्सा लेकर जनसभा को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें- प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह का एक बार फिर भाजपा पर हल्ला बोल

बाइक रैली करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य का जगह- जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया, वहीं आज सीएम पुष्कर सिंह धामी घनसाली दौरे पर जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के साथ मुख्यमंत्री घनसाली वासियों को कई बड़ी सौगातें भी देंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ घनसाली दौरे पर पार्टी के अन्य दिग्गज नेता भी उपस्थित है, जो समय- समय पर जनसभा संबोधन में अपनी भागीदारी निभाएंगे।

सिमरन बिंजोला

More From Author

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड को मिल सकती है कई सौगातें

जालंधर के पीएनबी बैंक में हुई 17 लाख की लूट