पिथौरागढ़ के दो दिवसीय दौरे पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  दो दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंच गए हैं। यहां पहुंचते ही सीएम ने लोक निर्माण विश्राम गृह के सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं।

सीएम धामी पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में आयोजित शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। और जनपद में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यहां महिला संगठनों, महिला स्वयं सहायता समूहों से बात करने के साथ ही लोगों से संवाद और सुझाव भी लेंगे। तो साथ ही भाजपा जिला कार्यालय जांएगे, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे।

तो वही रविवार सीएम धामी एनसीसी कैडेट और अन्य प्रतिभागी स्कूली बच्चों के साथ संवाद कार्यक्रम करेंगे। और विकास भवन में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

More From Author

विश्व कप में नौ डिफेंडर, सात मिडफील्डर और सात फॉरवर्ड लेकर जायेगी अर्जेंटीना।

प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में कार्मिकों का ढांचा जल्द किया जाएगा तैयार।