सीएम योगी ने बुलाई डीएम-एसपी की मीटिंग, कानून व्यवस्था की होगी समीक्षा

यूपी के कई जिलों में नमाज के बाद बवाल को लेकर सीएम योगी ने समीक्षा बैठक बुलाई है। बैठक में सभी जिलों के डीएम, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी और एसपी के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा करेंगे।

वहीं योगी सरकार अलर्ट मोड पर है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम-एसपी की मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में सीएम योगी कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम 6.30 बजे सीएम आवास पर बड़ी मीटिंग है। सीएम योगी ने पहले ही साफ निर्देश दिया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। जिन लोगों ने भी कानून को हाथ में लेने की कोशिश की है उन्हें सबक सिखाने को कहा है। जिले के अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुली छूट दे दी गई है।

यह भी पढ़े-हावड़ा में आज फिर भड़की हिंसा की आग, इंटरनेट सेवा बंद

दरअसल, कानपुर हिंसा के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज प्रयागराज में भी बवाल हुआ। उपद्रवियों ने सड़क पर तांडव किया। आगजनी, फायरिंग, पथराव और तोड़फोड़ की। इस बवाल में पुलिस कर्मी , अफसर समेत कई जख्मी हो गए। इसके अलावा घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी फुटेज की मदद से हिंसा में शामिल बाकी लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है ताकि और गिरफ्तारियां हो सकें। पुलिस ने 1000 लोगों के खिलाफ दंगा, आगजनी, धारा 144 का उल्लंघन करने, सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस कर्मियों पर हमला करने और सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

 

More From Author

कांग्रेस की बड़ी तैयारी, कल देशभर में कर सकती है प्रेस कॉन्फ्रेंस

सरोवर नगरी नैनीताल में उमड़े पर्यटक, पैदल चलना हो रहा दूभर