बीजेपी में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

मंगलवार को देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वह भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है।

More From Author

भारी बारिश और बर्फबारी के बीच रोकी गई केदारनाथ यात्रा

राजधानी देहरादून में यूपी रोडवेज बस का ब्रेक फेल