राजधानी देहरादून में यूपी रोडवेज बस का ब्रेक फेल

यूपी रोडवेज की मुरादाबाद मंडल की एक बस का आज देहरादून नेहरू कॉलेनी रिस्पना पुल के पास एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था। वहीं, ड्राइवर विशाल सिंह ने बस पर काबू पाने के लिए उसे डिवाइडर पर चढ़ा दिया और एक बिजली के पोल से टकराकर आखिरकार बस रुक गई।

यह भी पढ़े- टिहरी में गंगोत्री हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, छह लोगों की मौत

बस ड्राइवर विशाल सिंह ने बताया कि बस काफी पुराने मॉडल की है. जिसे वह सवारियों को लेकर देहरादून रिस्पना पुल पर पहुंचा तो अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया। जिसके बाद उसने बस को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। वहीं, बस सवार सभी यात्रियों को अन्य बस बुलाकर उनके गंतव्य तक भेजा। इस घटना में बस के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है. सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

More From Author

बीजेपी में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल

पिंजरे में कैद गुलदार को जिंदा जला दिया आक्रोश में आए ग्रामिणों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *