कर्नल अजय कोठियाल ने साधा मोदी सरकार पर निशान

आम आदमी पार्टी के विरिष्ठ नेता कर्नल (सेवानिवृत) अजय कोठियाल द्वारा एक ट्वीट के माध्यम से भाजपा सरकार पर वार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून परेड ग्राउंड की रैली के लिए बीजेपी ने पूरा जोर लगा दिया यहां तक की देहरादून में स्कूलों की छुट्टी तक करा दी गयी। उत्तर प्रदेश से लोगों की भीड़ को भरकर ले गये। इतना सबकुछ करने के बाद भी मोदी की रैली पूरी तरह से असफल रही, जितनी भीड़ का मोदी सरकार ने आंकड़ा लगाया था उसकी दस प्रतिशत तक की भीड़ भी नहीं जुट पायी।

परेड ग्राउंड में चारों तरफ खाली कुर्सियां पड़ी थी औऱ यही उनके आंकड़े का प्रमाण है, साथ ही कर्नल ने कहा कि उत्तराखंड वासियों ने भाजपा की विदाई करने का पूरा मन बना लिया है।

यह भी पढ़ें- ओमिक्रोन ने दी 30 देशों में दस्तक

आम आदमी पार्टी के नेता अजय कोठियाल ने कहा कि पीएम अपना भाषण देते रहे और लोग ग्राउंड से बाहर जाते रहे और कहा कि यदि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रैली की तैयारियों का जायजा न लेते हुए लोगों के आने का जायजा लिया होता तो शायद ऐसी हालात उत्तपन्न नहीं होती। कर्नल द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री की सारी नीति को जनता जान चुकी है, बीजेपी अब डूबने वाली है औऱ इसे कोई नही बचा सकता।

सिमरन बिंजोला 

More From Author

ओमिक्रोन के खतरे से बचने के लिए पुलिस बरत रही एहतियात

प्रधानमंत्री ने किया व्यासी जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण