कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पंहुची दिल्ली,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी हुईं शामिल

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को हरियाणा के बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुई। यहां से सुबह 6 बजे यात्रा शुरू हुई। इस दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक घंटा 40 मिनट में साढ़े आठ किलोमीटर की दूरी तय की। इसके बाद वह न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में विश्राम के लिए रुके।

यह यात्रा निजामुद्दीन, आईटीओ चौक, राजघाट होती हुई शाम 4.30 बजे लाल किला पहुंचेगी। दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत ढोल बजाकर किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए।

दिल्ली पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस की  पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी स्वीकार किया।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच में एक एंबुलेंस फंस गई। जिसे राहुल गांधी ने रास्ता दिया। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की मदद से उसे भीड़ से बाहर निकलवाया गया।

तो वही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल यह शख्स लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। हाथ में कांग्रेस पार्टी का झंडा लेकर यह भी यात्रा में चल रहा था। इसकी लंबाई देखकर हर कोई इसे देखने को लालायित दिखा।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल भी जाएंगे। इसके अलावा, राजघाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि, शांति वन और विजय घाट जाने का भी प्लान है।

More From Author

आज से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू दिखेगी भारत और नेपाल की सांस्कृति की झलक

हिमाचल में सरकार के पास 12 से 14 साल के किशोरों के लिए कॉर्बेवेक्स वैक्सीन खत्म