देश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए 1,94,720 नए केस

देश में कोरोना के केसों में लगातार रफ्तार आ रही है बीते दिन कोरोना के नए केसों में कमी आने के बाद फिर इसमें बढ़ोतरी देखने के मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,94,720 नए केस दर्ज किए गए हैं इस दौरान 60,405 लोग ठीक भी गए हैं जबकि 442 मरीजों की मौत हो गई हैं।

देश में बीते दिन कोरोना के 1,68,063 केस सामने आए थे वहीं आज 26,657 ज्यादा 1,94,720 दर्ज किए गए हैं बीते दिन के मुकाबले आज 26,657 ज्यादा केस सामने आए हैं।

एक्टिव केस 9 लाख के पार

देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 9,55,319 हो गई है। जिसके बाद अब देश में कुल केसों की संख्या 3,60,70,510 हो गए हैं साथ ही ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,46,30,536 हो गई है। इसके अलावा 4,84,655 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं डेली पॉजिटिविटी रेट भी 11.05 प्रतिशत हो गया है।  भारत में बीते दिन कोरोना के 17,61,900 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में कुल 69,52,74,380 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कारोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन भी तेजी से फैल रहा है जहां देश में ओमिक्रोन कुल केसों की संख्या बढ़कर 4868 हो गई है।

आरती राणा

More From Author

उत्तराखंड कुमाऊं मंडल की तीन सीटों पर महिला मतदाता अधिक

आज धर्म संसद के भड़काऊ बयान में होगी सुनवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *