दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना पूरी आम आदमी पार्टी को मिला बहुमत

 बता दें कि दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना पूरी हो गई है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 134 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने 9  सीटों पर जीत हासिल कर ली है। और निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा 3  सीटों पर कब्जा जमाया है।

 तो वही जीत के बाद  दिल्ली  मुख्यमंत्री  ने कहा कि  केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आशीर्वाद  दें उन्होने कहा कि दिल्ली को ठीक करने में सहयोग की जरूरत है। केंद्र सरकार का सहयोग भी चाहिए। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद चाहता हूं। अब दिल्ली को साफ करना है। सबकी ड्यूटी लगेगी। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, युवाओं की भी ड्यूटी लगेगी। दिल्ली के 2 करोड़ लोगों का परिवार है। सभी मिलकर दिल्ली की सफाई करेंगे। अपने को भ्रष्टाचार भी दूर करना है।

तो MCD में जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं।

दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं।

More From Author

प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 8  दिसंबर को जारी होंगे एडमिट कार्ड

 राज्य सरकार के दो विभागों पशुपालन और सहकारिता के लिए पोल्ट्री वैली योजना की लॉन्च