दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आज होंगे जारी

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आज यानी बुधवार को जारी होंगे। एमसीडी के 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझान में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कभी आम आदमी पार्टी तो कभी भाजपा बढ़त बनाती दिख रही है।

तो वही आप कार्यकर्ता अभी से जीत का जश्न मनाने में लगे हैं। इस बीच एक कार्यकर्ता के हाथ में पोस्टर नजर आया, जिसपर लिखा था, ‘केजरीवाल से जो टकराएगा, वो जीरो हो जाएगा।’ पोस्टर में आगे लिखा है कि केजरीवाल से बिजली, पानी, बस टिकट और कांग्रेस टकराए तो वो जीरो हो गए, आज भाजपा की बारी है।

निगम के अब तक हुए 11 चुनावों में से सात बार भाजपा ने जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस तीन बार जीतने में सफल रही।

More From Author

शिक्षा मंत्री व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच तीन दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता की शुभारंभ किया

हेली सेवाओं टिकटों की कालाबाजारी रोकने को मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश