Delhi News

Delhi News: दिल्ली के रिठाला में भीषण आग, 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक

Delhi News: राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार सुबह झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास बनी झुग्गियों में लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि उस इलाके में लगभग 70 से 80 झुग्गियां बनी हुई थीं और आग बुझाने के लिए मौके पर एक दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौजूद थीं। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

इस दर्दनाक हादसे में 50 से अधिक झुग्गियां जलकर पूरी तरह राख हो गई हैं। आग के तेजी से फैलने का कारण झुग्गियों में मौजूद ज्वलनशील सामान और घरों का एक-दूसरे के बहुत पास होना बताया जा रहा है। जिस समय यह घटना हुई, उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे। आग की लपटें देखकर लोग तुरंत बाहर निकल आए। आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है। हालांकि आग की वजह से कई परिवारों का सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक आग लगने के बाद से एक लड़की लापता बताई जा रही है। दमकलकर्मी आग बुझाने के साथ-साथ लड़की की तलाश भी कर रहे हैं। फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

पहाड़गंज में भी लगी आग, दो शव बरामद

इसी बीच दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में भी आग लगने की एक घटना सामने आई है। बुधवार शाम करीब 4:38 बजे एक इमारत की चौथी मंजिल पर बने खिलौनों के गोदाम में आग लग गई। आग काफी तेज होने के कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने 25 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा।

इमारत में एक बेसमेंट और चार मंजिलें थीं। चौथी मंजिल पर अस्थायी ढांचे में गोदाम चल रहा था। इस घटना में दो जले हुए शव बरामद किए गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।

Read more :- राष्ट्रपति मुर्मू ने लॉन्च किया Pink Saheli Smart Card, जानें इसके फायदे

More From Author

lunar eclipse

Chandra Grahan खत्म होने के बाद जरूर करें ये 4 काम

Nagpur boiling water incident

Nagpur boiling water incident: 4 साल के मासूम ने पिचकारी से डाला रंग, तो दादी ने उस पर उड़ेल दिया खौलता पानी