Peeragarhi Flyover

दिल्ली के Peeragarhi Flyover में कार से मिली तीन लाशों की गुत्थी सुलझी

Peeragarhi Flyover: दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में 8 फरवरी को कार से मिली तीन लाशों के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। जांच में सामने आया कि एक स्वयंभू तांत्रिक ने ‘धनवर्षा’ के नाम पर तीन लोगों को झांसा दिया और फिर उन्हें जहरीले लड्डू खिला कर अपनी साजिश को अंजाम दिया।

दिल्ली पुलिस ने 72 वर्षीय तांत्रिक कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या और लूट के इरादे से लड्डू में जहर मिलाकर तीनों की जान ली थी। पुलिस के अनुसार, घटना 8 फरवरी को पश्चिम विहार ईस्ट के पास हुई थी, जहां एक कार से तीन शव बरामद हुए थे। मृतकों की पहचान रणधीर, शिव नरेश और लक्ष्मी के रूप में हुई है। लड्डू खाने के बाद तीनों बेहोश हो गए, फिर कमरुद्दीन ने उनके पास मौजूद ₹2 लाख की नकदी लेकर गाड़ी छोड़ दी और भाग गया।

प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि आरोपी कमरुद्दीन ने तंत्र-मंत्र के नाम पर तीनों का विश्वास जीता और उन्हें लड्डू में सल्फास और नींद की गोली मिलाकर खिला दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि कमरुद्दीन का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि यह मामला एक ट्रिपल मर्डर केस है, जिसमें तांत्रिक ने तीनों को पैसे का लालच देकर मौत के मुंह में धकेल दिया। कमरुद्दीन ने पहले इन तीनों को ‘धनवर्षा’ के लिए पूजा करने का भरोसा दिलाया और उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। वह दिल्ली में रहता था, लेकिन फिरोजाबाद में भी तांत्रिक केंद्र चला रहा था।

इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि इस जघन्य अपराध में आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Read more:- Peeragarhi Flyover पर कार में मिले तीन शव, आत्महत्या का शक

More From Author

Kanpur Lamborghini Case

Kanpur Lamborghini Case: तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा गिरफ्तार

ICC Men's T20 World Cup

आज दिल्ली में ICC Men’s T20 World Cup के चलते मेट्रो सेवाओं में बदलाव