धुमाकोट पुलिस ने 85 किलो अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Dhumakot police arrested a smuggler with 85 kg of illegal ganja

रिपोर्ट–भगवान सिंह–पौड़ी जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है यहां धुमाकोट पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 85 किलो अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, अभियुक्त मुरादाबाद उत्तरप्रदेश का रहने वाला है जिसकी पहचान रणधीर सिंह के तौर पर हुई है।

अभियुक्त अपनी कार के जरिए 85 किलो अवैध गांजा की तस्करी कर रहा था जिसकी बाजार में कीमत करीब 13 लाख है पुलिस ने सिमड़ी क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त को 85 किलो गांजे के साथ धर दबोचा और अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

वहीं अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी अब पुलिस जानकारी जुटा रही अभियुक्त रणधीर सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह सनोज नेगी नाम के लड़के से 85 किलो अवैध गांजा उसके घर गाँव भंगलवाड़ी, बजवाड़ा सराइखेत जनपद अल्मोड़ा से खरीदता था और फिर अवैध गांजे को वो मुरादाबाद में ले जाकर ऊंचे दामों में बेचा करता था।
बाईट–श्वेता चौबे (एसएसपी पौड़ी गढ़वाल)

More From Author

Big News- हरिद्वार में बनेगा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बास्केटबॉल कोर्ट: मुख्यमंत्री धामी

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का संस्कृति भवन के प्रेक्षागृह में हुआ वार्षिकोत्सव, सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत रहे मुख्य अतिथि