Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 का टीज़र रिलीज़, फैंस बोले- मेकर्स ने लगा दिया ‘चूना’

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का टीज़र रिलीज़ हो गया है। फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे और इतिहास रचा था, और अब फैंस बेसब्री से धुरंधर 2 के टीज़र का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, अब फैंस टीज़र देख निराश हो गए हैं। उनका कहना है कि मेकर्स ने ‘चूना’ लगा दिया है और कई का कहना है कि टीज़र के नाम पर वही पुरानी फुटेज दिखा दी गई है, जो हम पहले भी देख चुके थे।

टीज़र में नया क्या है?

मेकर्स ने टीज़र को दोपहर 12:12 बजे रिलीज़ किया। इसमें हमजा (रणवीर सिंह) के उसी खूँखार लुक को दिखाया गया है, खून से लथपथ चेहरा, ब्लैक लेदर कोट और आँखों में गुस्सा। कहानी वहीं से शुरू होती है जहाँ पहला पार्ट खत्म हुआ था। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) को मारने के बाद हमजा पाकिस्तान के ल्यारी में अपनी हुकूमत चलाता है। साथ ही जसकीरत सिंह रंगी की असली पहचान और आर माधवन (अजय सान्याल) के सीक्रेट मिशन से जुड़े राज भी खुलेंगे।

फैंस क्यों हैं निराश?

टीज़र रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर ‘चूना लगा दिया’ जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि टीज़र में वही क्लिप्स दिखाई गई हैं जो पहली फिल्म के एंड-क्रेडिट्स पहले ही दिखाई जा चुकी थीं।

एक यूज़र ने कहा-‘यह तो स्कैम है! टीज़र के नाम पर वही पुरानी फुटेज दिखा दी जो हम फिल्म में देख चुके हैं।’ वही अन्य यूज़र ने लिखा- ‘अगर कुछ नया नहीं था, तो इसे टीज़र कहना गलत है।’

कमाई के टूटे सारे रिकॉर्ड

बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी। और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1353 करोड़ रुपये है और इंडिया नेट कलेक्शन: 893 करोड़ रुपये है। यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Read more:- Dhurandhar OTT Release: पाकिस्तान में ‘धुरंधर’ OTT पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1 फिल्म

More From Author

Jaisalmer news

Jaisalmer news: चोर ने चोरी के बाद छोड़ा मैसेज, कहा- दारू रखते हो तो चखना भी रखो