Dhurandhar 2

इंतजार खत्म! जानें कब रिलीज होगा Dhurandhar 2 का ट्रेलर? 

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होने जा रही है। पहले यह फिल्म यश की ‘टॉक्सिक’ से क्लैश होने वाली थी, लेकिन अब ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म का ट्रेलर पहले 2 मार्च को रिलीज होने की खबर सामने आई थी, लेकिन चंद्र ग्रहण के कारण इसे टाल दिया गया। अब मेकर्स ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए ट्रेलर की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा कर दी है।

कब और कहाँ आएगा ट्रेलर?

मेकर्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर कल सुबह 11:01 बजे सोशल मीडिया और यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। यह जानकारी रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। फिल्म पैन-इंडिया स्तर पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

पहली फिल्म ‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी। इसमें रणवीर सिंह के किरदार हमजा का बदला दिखाया गया था, जबकि अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत ने तहलका मचाया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और दुनियाभर में 1305.35 करोड़ रुपये की कमाई की। ‘धुरंधर 2’ में भी रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन नजर आएंगे।

‘टॉक्सिक’ के साथ क्लैश टला

पहले चर्चा थी कि ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होगा। लेकिन ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है, जिससे रणवीर सिंह के लिए रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, अब 19 मार्च को इस फिल्म की टक्कर साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ से हो सकती है।

Read more:- Dhurandhar 2 ने रिलीज से पहले ही कमाए करोड़ों, क्या टूटेगा 1300 करोड़ का रिकॉर्ड?

More From Author

_Janhvi Kapoor birthday

29 साल की हुईं Janhvi Kapoor, मन्नत पूरी होने पर पैदल चढ़कर पहुंचीं तिरुपति मंदिर

_Social Media

कर्नाटक में बच्चों के Social Media इस्तेमाल पर लगा बैन,CM का बड़ा ऐलान