रणवीर सिंह के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल Dhurandhar The Revenge का ट्रेलर कल यानी 3 मार्च (मंगलवार) को होली के मौके पर रिलीज होने जा रहा है। हालांकि, टीम से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगा ट्रेलर
सूत्रों के मुताबिक, फिल्म मेकर्स ने इसे फैंस के लिए ‘होली गिफ्ट’ के तौर पर रिलीज करने का फैसला किया है। हालांकि, इसके लिए कोई बड़ा इवेंट नहीं होगा, और ट्रेलर सीधे इंटरनेट और सोशल मीडिया पर जारी किया जाएगा।
पिछले रिकॉर्ड और विवाद
बता दें कि ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और इसने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद वहां खूब देखी गई और नेटफ्लिक्स पर भी लंबे समय तक ट्रेंड में रही।
इस बार क्या होगा खास?
फिल्म के टीजर को लेकर कुछ दर्शकों ने नाराजगी जताई थी कि उसमें कुछ नया नहीं था। रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर आदित्य धर ने फीडबैक पर काम किया है और इस बार ट्रेलर में फिल्म की कहानी की दमदार झलक देखने को मिलेगी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे।
बॉक्स ऑफिस पर महा-मुकाबला
‘धुरंधर 2’ के सामने सबसे बड़ी चुनौती साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ है। ये दोनों ही फिल्में 19 मार्च को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस क्लैश से दोनों फिल्मों की कमाई पर असर पड़ सकता है, लेकिन फिलहाल कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है।
Read more:-Dhurandhar 2 ने रिलीज से पहले ही कमाए करोड़ों, क्या टूटेगा 1300 करोड़ का रिकॉर्ड?

