Alvida Jumma के चलते राजधानी में आज रहेगा रूट डायवर्जन

आज रमज़ान-उल-मुबारक़ महीने का आखिरी जुमा यानी अलविदा जुमा है। आखिरी जुमा ईद के ठीक पहले शुक्रवार को मनाया जाता है। यह मुस्लिम समुदाय का बड़ा पर्व हैं जिसे वह बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। माना जाता है कि अलविदा नमाज के समय जो भी दुआ मांगो वह पूरी होती है। अगर चांद 1 मई को दिखा तो देशभर में 2 मई को ईद मनाई जाएगी, नहीं तो फिर 3 मई को ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आप भी आखिरी जुमा के दिन इन संदेशों और तस्वीरों के माध्यम से दें शुभकामनाएं।

यह भी पढ़े- पीएम मोदी आज करेंगे वैश्विक पाटीदार व्यापार सम्मेलन का उद्घाटन

अलविदा जुमा का मतलब होता है कि जुमा को अलविदा कहना। रमज़ान माह में चार जुमा यानी चार शुक्रवार पड़ते हैं जिसमें से आखिरी जुमे को अलविदा जुमा के रूप में जाना जाता है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह से अपने या परिवार के लिए खास दुआ मांगते हैं। इसके साथ ही ईद मनाने की तैयारी जोरों-शोरों से शुरू हो जाती है।

More From Author

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी

चीन में कोरोना से हाहाकार