रोजगार, पशुपालन, गन्ना एवं चीनी मंत्री का नैनीताल दौरा

रोजगार, पशुपालन, गन्ना एवं चीनी मंत्री सौरभ बहुगुणा का नैनीताल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर और फूल मालाए पहनाकर जोरदार स्वागत किया। नैनीताल पहुचे सितरगंज विधायक सौरभ बहुगुणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा भाजप सरकार ने गन्ना किसानों के उत्थान के लिए अन्य राज्यो की अपेक्षा निम्न दरों पर ऋण उपलब्ध कराने का काम किया है।

उन्होंने कहा सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर 45 दिनों के अंदर गन्ना किसानों का भुगतान करने के निर्देष दिये है। उन्होंने कहा राज्य में पशुपालन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में युवा इसमे रुचि नही ले रहे है।

यह भी पढ़ें-दिल्ली में पीएम मोदी और शाह से मिले सीएम धामी

जिसके लिए उन्होंने सम्बंधित विभाग को आदेश दिए है इसमें सुधार कर महिला समूहों और युवाओं में रुचि पैदा की जाए। कौशल विकास योजना के तहत लोगों को ट्रेंनिग देने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया जाएगा।

More From Author

हल्द्वानी रामपुर रोड से आखिरकार पकड़ा गया खूंखार गुलदार

आंदोलनरत आउटसोर्सिंग कर्मियों के धरने पर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *