आगरा में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़

आगरा में पुलिस को दो बदमाशों से मुठभेड़ में कामयाबी मिली है। वजीरापुर से एनएच-2 की तरफ लूट के इरादे से निकले शातिर बदमाशों की सूचना हरीपर्वत थाना के एसओजी तथा सीआईडब्ल्यू कि टीम को बीती रात को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने पर एसएसपी ने एक पुलिस टीम से आने-जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कराई।

पालीवाल पार्क तिराहे पर चेकिंग के दौरान सामने से आती बुलेट मोटरसाइकिल को रोकने के दौरान उस पर सवार दोनो युवकों ने बाइक मोड़कर विश्वविद्यालय की ओर  भागने लगे। पुलिस टीम के ओवरटेक करके  दोनों ओर से घेरने पर दोनों युवक बाइक छोड़कर जंगल की तरफ फायरिंग करते हुए भागने लगे।

यह भी पढ़ें- पहाड़ो की रानी मसूरी में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बाजारों में दिखी रोनक 

जवाबी फायरिंग में एक आरोपी हुआ घायल

पुलिस ने जवाब में फायरिंग की जिसमें  एक बदमाश के पैर में गोली लग गई आरोपी का नाम शाहरुख उर्फ कासिम है। शाहरुख थाना ताजगंज के नगला मेवाती का रहने वाला है। दूसरे बदमाश को जंगल की तरफ पीछा करके कूछ दूरी पर पकड़ा जिसके कब्जे से तमंचा बरामद किया गया। दूसरे आरोपी का नाम अरुण वशिष्ठ है यह बाग राजपुर, सदर का रहने वाला है। आरोपी शाहरुख से पुलिस ने एक 32 बोर पिस्टल तथा तीन कारतूस समेत एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की।

अंजली सजवाण 

More From Author

तिकुनिया हिंसा में एसआईटी के ज्यूडिकेटर ने किया बड़ा खुलासा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में किया सैन्यधाम का शिलान्यास