मासूम बच्ची के ऊपर गिर गया कढ़ाई का गर्म तेल

हल्द्वानी  से दुखद घटना की खबर सामने आई है। यहां बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में मन्चूरियन बनाते समय कड़ाई का गर्म तेल गिरने से साढ़े तीन साल  की बच्ची गंभीर रूप से झ़लस गई।

मिली जानकारी के मुताबिक बिंदुखत्ता के घोड़ानाला दुर्गापाल कालाेनी निवासी विनोद बिष्ट की लालकुआं में पोस्ट आफिस के बगल में फॉस्ट फूड की दुकान है। रविवार की देर सांय विनोद की पत्नी शांति उम्र 38 वर्ष घर पर ही दुकान के लिए मंचूरियन तल रही थी।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले का मौका, 11 अप्रैल तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इसी दौरान उसकी साढ़े तीन साल की बेटी भावना खेलते-खेलते किचन में पहुंच गई। और अचानक गर्म तेल से भरी कड़ाई भावना के ऊपर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन परिजनों ने उसे हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

More From Author

पीलीभीत के बिलसंडा में बीजेपी विधायक का निकाला विजय जुलूस

धामी को विधायक दल का नेता चुनें जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी