फीफा विश्व कप 2022 आज भी चार टीमें एक्शन में

फीफा विश्व कप 2022 का आज पांचवां दिन है। आज भी चार टीमें एक्शन में होंगे।

पहला मुकाबला स्विट्जरलैंड और कैमरून के बीच होगा।

दूसरा मैच उरुग्वे की टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेलेगी।

तीसरा मैच मुकाबले में रोनाल्डो की कप्तानी वाली पुर्तगाल का सामना घाना से होगा।

चौथा मुकाबला नेमार की ब्राजील के सामने सर्बिया की टीम होगी।

 

बता दें कि पांच बार की चैंपियन टीम ब्राजील नेमार सहित सितारों से सजी ब्राजील की टीम खिताब के दावेदारों में शामिल है। ब्राजील का सर्बिया के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा रहा है। दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई हैं और दोनों में ही ब्राजील को जीत मिली है।

 

तो वही पुर्तगाल और घाना के बीच दो मैच हुए हैं। इनमें से एक मुकाबला पुर्तगाल ने जीता है, तो दूसरा मैच ड्रॉ पर छूटा था। ऐसे में घाना की टीम रोनाल्डो की टीम को हराकर जीत के साथ विश्व कप का अभियान शुरू करना चाहेगी। वहीं, पुर्तगाल की टीम विजयी आगाज करते हुए टूर्नामेंट जीतना चाहेगी।

 

ग्रुप-एच में उरुग्वे के सामने दक्षिण कोरिया की चुनौती है। मैच में उरुग्वे की टीम जीत के साथ दक्षिण कोरिया पर अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल सात मैच हुए है।

 

इस टूर्नामेंट में स्विट्जरलैंड की टीम पहली बार कैमरून के साथ खेलेगी। विश्व कप अभियान की शुरुआत करेंगी। फीफा रैंकिंग में स्विट्जरलैंड की टीम 15वें स्थान पर है, जबकि कैमरून की रैंकिंग 43वीं है।

 

मैच मैदान समय
स्विट्जरलैंड बनाम कैमरून अल-जैनब स्टेडियम दोपहर 3:30 बजे
उरुग्वे बनाम दक्षिण कोरिया एजुकेशन सिटी स्टेडियम शाम 6:30 बजे
पुर्तगाल बनाम घाना स्टेडियम 974 रात 9:30 बजे
ब्राजील बनाम सर्बिया लुसैल स्टेडियम रात 12:30 बजे

More From Author

काशी तमिल संगम के तहत 26 और 27 नवंबर दो दिवसीय दिव्यांग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पणजी में रोजगार मेले को किया वर्चुअल संबोधित