BSNL कार्यालय मे लगी आग, जिले मे  सेवाएं प्रभावित।

बता दे की उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिला मुख्यालय स्थित बीएसएनएल कार्यालय में सोमवार देर रात आग लग गई। दमकल के दो वाहनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई। आग से सर्वर रूम पूरी तरह से जल गया है। तो जानकारी के अनुसार बीएसएनएल की चार जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

तो वही फाइबर रूम और सर्वर जलने की सूचना है। इधर, आग के बाद से ही क्षेत्र में लगभग सभी नेटवर्क प्रदाताओं की संचार व्यवस्था ठप हो गई है। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। दमकल विभाग के मुताबिक जून 2020 में भी इसी कार्यालय में आग लगी थी।

More From Author

UKSSSC PAPER LEAK: परीक्षाओं की जांच, अध्यक्ष ने आज बुलाई बोर्ड बैठक,जानते है पूरी खबर।

एनआईए की छापेमारी से मचा हड़कंप ।