विदेश मंत्री आज जा रहे फिलीपींस के तीन दिवसीय दौरे पर

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जा रहे हैं। एस जयशंकर ने बताया कि दोनों देशों के बीच द्वीपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आज फिलीपींस के तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री दोनों देशों के क्षेत्रीय और अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे उनका यह दौरा 13 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा।

विदेश मंत्री एस जयशंकर की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत ने फिलीपींस को 290 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की आपूर्ति के लिए 375 मिलियन अमरीकी डॉलर के सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं विदेश मंत्री जयशकर की फिलीपींस की यह पहली यात्रा है जहां वह द्वीपक्षीय संबंधों में विकास की समीक्षा को लेकर फिलीपींस के विदेश मामलों के सचिव तियोदोरो एल. लोक्सिन जूनियर के साथ मुलाकात करेंगे नवबंर 2020 में द्वीपक्षीय सहयोग पर आयोजित इस बैठक की दोनों नेताओं ने सह अध्यक्षता की थी।

यह भी पढ़ें-ऋषिकेश विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

विदेश मंत्री अपनी यात्रा के दौरान फिलीपींस में राजनीतिक नेतृत्व के साथ बैठक के अलावा मनीला में भारतीय समुदाय के साथ मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा पर आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। मंत्रालय ने कहा, इस यात्रा से हिंद-प्रशांत, आस्ट्रेलिया और फिलीपींस में हमारे प्रमुख भागीदारों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद है। फिलीपींस दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन आसियान का एक प्रमुख सदस्य देश भी है।

आरती राणा

More From Author

14 फरवरी से खुलेंगे यूपी में नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल

नैनीताल से कांग्रेस प्रत्याशी दान सिंह ने किया पार्टी का समर्थन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *