Galgotias University

Galgotias University का ‘ओरियन’ रोबोट निकला ‘Unitree’, एक्सपो से हटाया गया स्टॉल

Galgotias University: राजधानी दिल्ली में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ चल रहा है, जिसमें एक रोबोटिक डॉग वायरल हो रहा है। लेकिन अब उसी रोबोटिक डॉग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि यूनिवर्सिटी ने चीन में बने रोबोट को अपना खुद का आविष्कार बताकर पेश किया। विवाद इतना बढ़ गया कि सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए यूनिवर्सिटी को एक्सपो से बाहर निकाल दिया है।

क्या है पूरा विवाद?

समिट के दौरान गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एक रोबोटिक डॉग दिखाया, जिसे ‘ओरियन’ नाम दिया गया था। दावा किया गया कि इसे यूनिवर्सिटी के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ ने खुद बनाया है। लेकिन कुछ टेक यूजर्स और इंडस्ट्री के जानकारों ने इसे चीनी कंपनी Unitree के रोबोट ‘Go2’ से मिलता-जुलता बताया। साथ ही यह बताया गया कि यह रोबोट ऑनलाइन करीब 2 से 3 लाख रुपये में आसानी से उपलब्ध है।

यूनिवर्सिटी का बयान

विवाद बढ़ता देख गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने सफाई देते हुए कहा कि यह रोबोडॉग उनका इन-हाउस डेवलपमेंट नहीं था। उन्होंने कहा कि यह रोबोट छात्रों की ट्रेनिंग और रिसर्च के लिए खरीदा गया था और इसे केवल शैक्षणिक उद्देश्य से दिखाया गया था।

राजनीतिक बयान

इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर सरकार को घेरते हुए लिखा कि एक AI समिट में चीनी प्रोडक्ट्स को भारतीय इनोवेशन के रूप में शोकेस किया जा रहा है।

सरकार का कड़ा एक्शन

सूत्रों के अनुसार इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। आयोजकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गलगोटिया यूनिवर्सिटी को अपना स्टॉल हटाने और एक्सपो एरिया खाली करने का आदेश दे दिया है।

Read more:- बिना इंटरनेट चलेगा AI, भारत के ‘Sarvam Edge’ ने रचा इतिहास!

More From Author

Salim Khan

Salim Khan की तबीयत बिगड़ी, सोमी अली ने किया भावुक पोस्ट

blinkit

पुलिस ने Blinkit के खिलाफ दर्ज की FIR, जानें पूरा मामला