गणेश मार्तोलिया यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष नियुक्त।

आईपीएस अधिकारी गणेश सिंह मर्तोलिया को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कमान सौंप दी है। आयोग के अध्यक्ष पद से पूर्व आईएएस एस राजू की विदाई के बाद सदस्य प्रकाश थपलियाल बतौर कार्यवाहक जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

पेपर लीक विवादों से घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद से एस राजू ने पांच अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। तभी से आयोग में अध्यक्ष का पद खाली चल रहा है। सरकार ने व्यवस्था के तौर पर आयोग के सदस्य प्रकाश थपलियाल को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया था।

 

 

जीएस मर्तोलिया आईजी कार्मिक के पद से 31 अगस्त 2019 को रिटायर हुए थे। इसके बाद 27 नवंबर 2019 को सरकार ने मर्तोलिया को उत्तराखंड अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया था। वर्तमान में वह इसी पद पर सेवाएं दे रहे हैं ।आईपीएस अधिकारी गणेश सिंह मर्तोलिया को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कमान सौंप दी है। आयोग के अध्यक्ष पद से पूर्व आईएएस एस राजू की विदाई के बाद सदस्य प्रकाश थपलियाल बतौर कार्यवाहक जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

पेपर लीक विवादों से घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद से एस राजू ने पांच अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। तभी से आयोग में अध्यक्ष का पद खाली चल रहा है। सरकार ने व्यवस्था के तौर पर आयोग के सदस्य प्रकाश थपलियाल को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया था।जीएस मर्तोलिया आईजी कार्मिक के पद से 31 अगस्त 2019 को रिटायर हुए थे। इसके बाद 27 नवंबर 2019 को सरकार ने मर्तोलिया को उत्तराखंड अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया था। वर्तमान में वह इसी पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

 

More From Author

माणा मे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत कर सकते हैं पीएम मोदी।

उत्तराखंड मे पिटी खाकी वर्दी , जानते है पूरी खबर।