Gates at 57 major Delhi Metro stations to close from 9 PM tonight, Friday...

Delhi Metro के 57 प्रमुख स्टेशनों के गेट शुक्रवार आज रात नौ बजे से बंद …

जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद करने का फैसला लिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने स्पष्ट किया कि प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी, लेकिन नई दिल्ली स्टेशन पर यह सुविधा नहीं मिलेगी।

जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक, नयी दिल्ली, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक और कश्मीरी गेट समेत 57 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार शुक्रवार रात नौ बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को यह घोषणा की और उसने कहा कि 10 अक्टूबर को भी ये प्रतिबंध लागू रहेंगे। प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी, हालांकि नयी दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर यह सुविधा नहीं मिलेगी।

अन्य प्रमुख स्टेशन जहां प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे, उनमें जनपथ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, हौज खास और आईएनए शामिल हैं। इसके अलावा शाहीन बाग, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, ओखला विहार, कालिंदी कुंज, लाजपत नगर, आश्रम, सराय काले खां-निजामुद्दीन, वेलकम, शाहदरा, रिठाला, रोहिणी, आजादपुर, जंगपुरा और शिवाजी स्टेडियम के प्रवेश एवं निकास द्वार भी बंद रहेंगे। डीएमआरसी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर और नयी दिल्ली जिले के अन्य स्थानों पर प्रस्तावित प्रदर्शनों के मद्देनजर यह अनुरोध किया था।

पुलिस ने संवेदनशील स्थानों की ओर प्रदर्शनकारियों की अनियंत्रित आवाजाही की आशंका जताई थी। आठ अक्टूबर के अपने पत्र में दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा था कि स्थिति के अनुसार शनिवार को चिन्हित स्टेशनों से गुजरने वाली मेट्रो ट्रेनों के फेरे कम किए जा सकते हैं।

More From Author

KHABAR UTTARAKHAND

LIVE देखने के लिए टैप करें