जनरल अनिल चौहान बने देश के दूसरे सीडीएस।

खबर दिल छुने वाली है बता दे की देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ बनने का गौरव एक बार फिर उत्तराखंड के सपूत को प्राप्त हुआ। तो पौड़ी जिले के मूल निवासी लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान देश के दूसरे सीडीएस बने हैं। तो इससे पहले उत्तराखंड के ही जनरल विपिन रावत देश के पहले सीडीएस बने थे। इसी साल हेलीकॉप्टर हादसे में उनका निधन हो गया था।

तो इस अवसर पर सीएम धामी ने ट्वीटर करते हुए लिखा ‘उत्तराखंड के सपूत को सीडीएस नियुक्त होने से हर उत्तराखंडी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना सदैव की भांति राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी’।

तो वही केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भी लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को सीडीएस की जिम्मेदारी दिए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी लेफ्टिनेंट जनरल चौहान को शुभकामनाएं दी।और  उन्होंने कहा कि वह देश के दूसरे सीडीएस बनें।

यह संयोग हैं कि जनरल विपिन रावत पहले सीडीएस बनें। वह भी इलेवन गोरखा राइफल से थे और लेफ्टिनेंट जनरल अनिल जनरल भी इलेवन गोरखा राइफल से हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया कि उन्होंने उत्तराखंड को यह सौभाग्य दिया है। तो पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने भी लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को सीडीएस बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत ने भी लेफ्टिनेंट जनरल चौहान को बधाई दी है।

 

तो यह वह पल था जब पूरे उत्तराखण्ड को अपने सपूत पर गौरव प्राप्त हो रहा था देश की सेवा मे योगदान देख सभी के लिए गौरव का पल था।

More From Author

अंकिता हत्याकांड :आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपवास रख गांधी पार्क मे किया प्रदर्शन ।

 उत्तरप्रदेश   सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत।