हल्द्वानी : जिंदगी की जंग हार गया योगेश, माता-पिता, भाई की पहले हो चुकी है मौत

हल्द्वानी : जिंदगी की जंग हार गया योगेश, माता-पिता, भाई की पहले हो चुकी है मौत

बड़ी खबर : जिंदगी और मौत के बीच 9 दिन से संघर्ष, हार गया योगेश

हल्द्वानी : उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में सड़क दुर्घटनाएं और हादसों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हादसों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं दु:खद खबर सामने आ रही है, जहां हादसे में माता-पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी थी, और अब जिंदगी से जंग लड़ रहा योगेश भी मौत की नींद सो गया।

जानकारी के मुताबिक जिंदगी और मौत के बीच 9 दिन से संघर्ष करने वाले 9 वर्षीय योगेश की सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई है। बीते 17 नवंबर को ओखल कांडा में मैक्स पिकअप खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई थी और 9 वर्षीय मासूम योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था।

इस हादसे में योगेश के पिता माता और भाई का पहले ही देहांत हो चुका है परिवार की एकमात्र उम्मीद के तौर पर योगेश जिंदा थे लेकिन जिंदगी से जंग लड़ते-लड़ते 10 दिन बाद आंखें वह हार गए, उनकी मौत के साथ ही उनका पूरा परिवार खत्म हो गया। इस दुखद घटना से पूरा ओखल कांडा क्षेत्र बेहद दुखी और शोक में है।

छिड़ाखान रीठा साहिब मोटर मार्ग में घायल मासूम योगेश ने 10 वें दिन आज सुशीला तिवारी अस्पताल में तोड़ा दम।9 वर्षीय योगेश के माता पिता और भाई 17 नवंबर को हुए सड़क हादसे में अपनी जान गवां चुके थे

योगेश का उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में चल रहा था डॉक्टरों की पूरी टीम ने उसको बेहतर उपचार देने की पूरी कोशिश की भगवान मृत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

More From Author

बड़ी खबर : आउटसोर्स से होगी 955 पदों पर भर्ती

इन जनपदों में बारिश का अलर्ट